फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: थल-वायु-नौसेना के शानदार तालमेल पर CDS की मौजूदगी में मंथन, बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात

Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थल सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच शानदार तालमेल पर प्रकाश डाला। यह बैठक दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में की गई, जो 30 मिनट तक बंद कमरे में चली। बैठक के दौरान रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे भारत विरोधी गलत सूचना अभियान के बारे में जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख - फोटो : X@HQ_IDS_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में पूर्व सैनिकों और विभिन्न थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच शानदार तालमेल पर मंथन किया गया। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी मौजूद रहे, जिन्होंने भारत के निर्णायक सैन्य अभियान के बारे में बात की। 

विज्ञापन


मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिग्गजों और थिंक टैंक के साथ इस बैठक में तीनों सेनाओं के साथ काम करने के बेहतरीन उदाहरण और नए युग के बहु-डोमेन ऑपरेशनों के सफल निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने इस बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। 

ये भी पढ़ें: PM Modi: नक्सलियों पर कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा
विज्ञापन


बंद कमरे में 30 मिनट तक चली बैठक
अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक चली। बैठक के दौरान रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे भारत विरोधी गलत सूचना अभियान के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने इसका क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर पड़ रहे प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। 

विदेशी रक्षा अधिकारियों के दल को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताया
इससे एक दिन पहले, भारतीय शस्त्र बलों के एक शीर्ष अधिकारी ने विदेशी रक्षा अधिकारियों के एक दल को ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत और नए जमाने के युद्ध में उसकी तैयारी को दर्शाता है। इससे भारत और पाकिस्तान संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP: 'ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, बेवजह सवाल खड़े न करें...', भाजपा का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर पलटवार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने हमले शुरू किए, जिन्हें भारतीय शस्त्र बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने 10 मई की सुबह तक पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। उसी दिन शाम को दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें