तीन जनवरी से बगैर आरएफआईडी टैग वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश का मौका नहीं मिल सकेगा। ईसीसी में छूट के लिए उन्हें आठ टोल प्लाजा पर टैग लेने के बाद ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले ही पंजीकरण करवाने के बाद आरएफआईडी टैग हासिल करने वाले वाहनों को ईसीसी से छूट मिलेगी।
आवश्यक वस्तुओं को लेकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को किसी भी श्रेणी में 50 फीसदी ईसीसी छूट लेने के लिए खाली वाहनों को इन आठ टोल प्वायंट के पास सेल कांउटर से पूर्व पंजीकरण करवाने के बाद ही आरएफआईडी टैग दिया जाएगा।
नए प्रावधानों के तहत 10 साल पुराने वाहनों का न तो पंजीकरण होगा और न ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश की इजाजत होगी। आठ टोल प्वाइंट में आया नगर, डीएनडी फ्लाईओवर, शहादरा फ्लाईओवर, कापसहेड़ा बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर पर टोल प्लाजा के नाम शामिल हैं।