फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: सबसे तेज फर्राटा भरने वाली ये एकमात्र वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल से आगरा का सफर बन जाता है खास

Sat, 27 Jan 2024 02:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो मौजूदा समय देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन आगरा तक यह ट्रेन 160 किमी. की स्पीड से दौड़ती है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 45 से ज्यादा सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।  सभी ट्रेनों की स्पीड अलग-अलग है, लेकिन इनमें एक ट्रेन ऐसी है जो सफर के दौरान हवा से बातें करती नजर आती है। यानी सभी वंदेभारत ट्रेनों में सबसे तेज चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। इसमें महज एक बार बैठेने से सफर यादगार बन जाता है।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस की डिजाइन 180 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से की है। लेकिन मौजूदा समय में ट्रैक ऐसे नहीं हैं कि सभी ट्रेनों को फुल स्पीड में दौड़ाया जाए। भविष्य में सभी वंदेभारत ट्रेनों को 160 किमी. की स्पीड से दौड़ाने की योजना है। लेकिन मौजूदा समय केवल एक वंदेभारत 160 किमी. की स्पीड से दौड़ती हुई नज़र आ रही है।

दिल्ली भोपाल वंदेभारत एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो मौजूदा समय देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन आगरा तक यह ट्रेन 160 किमी. की स्पीड से दौड़ती है। स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाहर दिख रही चीजें पलक झपकते गायब हो जाती हैं। चलती ट्रेन में स्टेशन का नाम भी ठीक से पढ़ा नहीं जा सकेगा। हालांकि, पूरा ट्रेन सफर में 160 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से नहीं चलती है।
विज्ञापन


मौजूदा समय देश सभी राज्यों में (पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर) वंदेभारत एक्सप्रेस का सफल संचालन हो रहा है। यात्रियों को वंदेभारत का सफर खूब भा रहा है। कई ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट खूब अच्छी है। इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई शहरों से दो-दो वंदेभारत ट्रेनों का संचालन तक शुरू हो चुका है. देश की सबसे पहली वंदे भारत वाराणसी से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें