फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीन और स्टोर्स पर अब केवल स्वदेशी उत्पाद मिलेंगे

Wed, 13 May 2020 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CRPF Mess - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा था कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) का उपयोग करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की थी कि खादी की तरह वे दूसरे उत्पादों में भी स्वदेशी को तव्वजों दें।

विज्ञापन

उनकी इस अपील पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने सबसे पहले काम करना शुरू कर दिया है। इन बलों की कैंटीन और स्टोर्स पर अब केवल स्वदेशी उत्पाद ही मिलेंगे। पीएम मोदी की यह अपील निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एक संकल्प, एक लक्ष्य और आत्मनिर्भर भारत, अब सब लोग इस मुहिम पर काम करेंगे।


इसी दिशा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोर्स पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 1 जून 2020 से देशभर की सभी ऐसी कैंटीनों पर यह नियम लागू होगा।

विज्ञापन


इन कैंटीनों और स्टोर की कुल खरीद लगभग 2800 करोड़ रुपए है। लगभग 10 लाख सुरक्षा कर्मी और उनके 50 लाख परिजन कैंटीन एवं स्टोर का इस्तेमाल करते हैं। अब ये सब स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा था कि मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं। अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। यह पीछे रहने का समय नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का समय है।
विज्ञापन


हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है।  

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें