फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर गांधी और सरदार पटेल को दी है जगह, भाजपा भूल गई

Thu, 18 Apr 2019 08:51 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जब वोट मांगने की बारी आती है तो मौजूदा नेताओं के अलावा आजादी से पहले और बाद की तमाम राजनीतिक हस्तियों को याद कर लिया जाता है। कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जिनके नाम पर मूर्ति स्थापना, उनके जन्मदिन या पुण्यतिथि जोरशोर से मनाए जाते हैं, मगर उस पार्टी की वेबसाइट पर वे नेता जगह पाने से वंचित रह जाते हैं। बात करते हैं कि राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल की। कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य किसी भी पार्टी की वेबसाइट पर इन्हें जगह नहीं मिली है। भाजपा की वेबसाइट पर तो सरदार पटेल का भी फोटो नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने दर्जनभर जिन चेहरों को अपना प्रेरणादायक कहा है, उनमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस का नाम शामिल है।
विज्ञापन


भाजपा ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई वेबसाइट लांच की है। पहले यह वेबसाइट हैक हो गई थी और उसके बाद इसे कई सप्ताह तक बंद कर दिया गया। जो नई वेबसाइट देखने को मिली है, उसमें डॉ. श्यामा प्रसास मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय का फोटो पार्टी के संस्थापकों वाली लाइन में देखने को मिलता है।

उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोटो आ जाता है। इससे थोड़ा और नीचे चलते हैं तो पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व कुशाभाऊ ठाकरे का फोटो दिखता है। एक अन्य कॉलम में अब तक के सभी पार्टी अध्यक्षों के चेहरे भी नजर आते हैं।
विज्ञापन


भाजपा की वेबसाइट पर कहीं पर प्रेरणादायक स्त्रोत जैसा कॉलम नहीं है। खास बात है कि भाजपा की वेबसाइट पर कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा का फोटो है।

कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर इन नेताओं को बताया अपना प्रेरणादायक स्त्रोत

कांग्रेस पार्टी की वेबसाइट पर अलग से प्रेरणादायक स्त्रोत वाले नेताओं का एक कॉलम दिया गया है। इसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू, बीआर अंबेडकर, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम और केके कामराज का फोटो लगा है।

बहुजन समाज पार्टी की वेबसाइट पर बीआर अंबेडकर, कांशीराम और मायावती के फोटो हैं। इनके अलावा करीब आधा दर्जन अन्य समाज सुधारकों के फोटो की एक पंक्ति भी वेबसाइट पर नीचे दिखाई पड़ती है।

समाजवादी पार्टी की वेबसाइट पर बापू, सुभाष चंद्र या किसी दूसरे स्वतंत्रता सेनानी का जिक्र नहीं किया गया है। अगर फोटो की बात करें तो मुलायम सिंह का चेहरा प्रमुख है। 
विज्ञापन

आरजेडी की वेबसाइट के मुख्य फोटो में लालू परिवार के पांच सदस्य

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनता दल की वेबसाइट का नजारा बड़ा अनूठा है। यहां पर जो मुख्य फोटो है, उसमें एक तरफ लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी हैं तो दूसरी ओर तेज प्रताप और मीसा भारती हैं। इनके अलावा अन्य दो तीन अन्य नेताओं का फोटो भी है। एक छोटा सा फोटो जय प्रकाश नारायण का भी नजर आता है।

शिव सेना की वेबसाइट पर भी बापू का फोटो नहीं है। टीएमसी की वेबसाइट पर केवल ममता बैनर्जी ही छाई हुई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या तेलगु देशम पार्टी की वेबसाइट भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शिखर पुरुष को भूल चुकी है। 

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने वाली है। कांग्रेस के तिरंगे में धर्मांधता नहीं है, यहां पूरे देश की बात होती है। आरएसएस और भाजपा, ये अवसरवादी संगठन हैं। ये धर्म और जाति की बात करते हैं।

जो पार्टी आजादी के चेहरों को भुला दे तो उसकी राष्ट्र भक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा ने करोड़ों खर्च कर सरदार पटेल की मूर्ति तो बनवा दी, लेकिन उनके फोटो और विचारों को अपनाने से पार्टी दूर भाग रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें