अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती, जिसके कारण हादसा हुआ।
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में हादसा हो गया। यहां अस्पताल परिसर में स्थित एक बिल्डिंग की मरम्मत के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक पचास वर्षीय मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग ढ़ाईं बजे जब मेट्रोन बिल्डिंग में काम चल रहा था उस समय ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मोतीफुल शेख के रूप में हुई है। जबकि मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे लेकर बिल्डिंग की मरम्मत के कार्य में लगी एक निजी फर्म के मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले दिन में, अधिकारियों ने कहा था कि मृतक की उम्र 15 वर्ष थी।
अधिकारी के बयान के अनुसार, जब जेजे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिरा, उस समय पांच मजदूर घटनास्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक ने सावधानी नहीं बरती। उसने अपने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
इस मामले में जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कर्मचारी की मौत को लेकर एसएम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत), 288 (किसी भी इमारत के गिरने से मानव जीवन के लिए संभावित खतरे से बचाव में विफलता), 338 (गंभीर चोट पहुंचाना), 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए लापरवाही या लापरवाही से काम करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।