फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, BJP ने CPM को बताया मौत की वजह

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
RSS
विज्ञापन
केरल के तिरुवनंतपुरम  में एक आरएसएस कार्यकर्ता श्रीकरियम की हत्या कर दी गई है। बीजेपी ने इस हत्या के पीछे की वजह सीपीएम कार्यकर्ताओं को बताया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस हत्या के चलते बीजेपी ने रविवार को  केरल में हड़ताल करने का ऐलान किया  है और साथ ही इस हत्या के पीछे सीपीएम के 6 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात भी कही है। 

बता दें कि इससे पहले इसी महीने की 8 जुलाई को कर्नाटक के मंगलुरु में भी एक और RSS कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा दिया गया था जिसमें एक मुस्लिम छात्र की हत्या और एक दक्षिणपंथी नेता को फेसबुक पर मारने की धमकी के बाद तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता शरत मादिवाला लॉन्ड्री सर्विस चलाते थे। 4 जुलाई को काम से लौटते वक्‍त अज्ञात हमलावरों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया था। उसके एक दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस के आदेश के बावजूद भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे और नलीन कुमार कतील के नेतृत्व में 800 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्तायओं ने विरोध में प्रदर्शन रैली निकाली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें