फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जमीन का एक इंच टुकड़ा भी किसी के हाथ नहीं लगने दिया जाएगा: उपराष्ट्रपति

Thu, 25 Jan 2018 04:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने बुधवार को पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘भारत की जमीन का एक इंच टुकड़ा भी किसी के हाथ नहीं जाने दिया जाएगा, चाहे पड़ोसी मुल्क जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति को जारी भी रखे।’ आरवी राजू मेमोरियल व्याख्यान देते हुए उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म आतंकवाद को अनुमति नहीं देता लेकिन कुछ लोगों को धर्म के नाम पर कट्टरपंथ और आतंकवाद की ओर धकेल दिया जाता है। उन्होंने पाक पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आतंकवाद उनकी (पाकिस्तान की) नीति है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं, भारत की जमीन का एक इंच टुकड़ा भी नहीं दिया जाएगा। यह कभी नहीं हो सकता।’ इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें