फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मूसलाधार बारिश से बिगड़ रहे हालात, 5 की मौत, रेड अलर्ट जारी, 17 ट्रेनें रद्द

Wed, 30 Aug 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
mumbai
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मूसलाधार बारिश के चलते पानी-पानी हो गई है। अब तक इस बारिश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि थाणे में तीन बहनों की पानी में बहने से मौत हो गई है। वहीं, प्रशासन ने बारिश के हालात और बिगड़ते देखते हुए आज और कल के लिए शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश के चलते रेल सेवा भी काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है, हालात के देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 17 ट्रेनें रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


Read Also: मुंबई में आफत भरी बारिश, राहगीरों को बिस्कुट बांट रहे हैं स्थानीय लोग

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मुंबई में बारिश के हालात सुधरने तक दोनों राज्य के बीच होने वाली टोल वसूली बंद करने का आदेश दिया है और प्रशासन ने नेवी की 5 और गोताधारखों की टीम को लोगों की जान बचाने के लिए बुलाया है।

मुंबई में आफत भरी बारिश रुकने का नाम हीं नहीं ले रही है। इसी जानलेवा बारिश के चलते मुंबई में विक्रोली के वरसा नगर में एक दो मंजिला मकान ढह गया जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को राजावड़ी अस्पताल ले जाया गया है जहां एक शख्स की मौत हो चुकी है। साथ ही दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं,  दूसरे मामले में विक्रोली के सूर्य नगर में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। 

Read Also: मुंबई में आफत भरी बारिश, राहगीरों को बिस्कुट बांट रहे हैं स्थानीय लोग

मुंबई में भारी बारिश के चलते दादर के स्थानीय लोग आने-जाने वाले लोगों को बिस्कुट के पैकेट बांट रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस आफत की बारिश में घंटो तक फंसे लोगों की हर तरह से मदद करना अपना कर्त्वय बता रहे हैं। बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बारिश के बावजूद भी खुला रहेगा। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम गई। मुंबई एवं इससे सटी नवी मुंबई तथा ठाणे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन के साथ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और जलमग्न सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है। भारी बारिश के चलते नौ सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें