जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शुक्रवार को पुराने मोर्टार के विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। एक पुलिस अफसर ने इस बात की जानकारी दी है।
जिस समय विस्फोट हुआ तब कुछ मजदूर जबोवाल सीमा बेल्ट पर काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।