आरोपी को सीबीआई ने सोमवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के तोलोया गांव से गिरफ्तार किया गया। उसे रामपुरहाट की एक अदालत में पेश किया गया और फिर छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता भादु शेख की हत्या के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बीरभूमि जिले को बोगतुई गांव में 21 मार्च की रात नरसंहार हुआ था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि यह शख्स सीसीटीवी में कथित तौर पर शेख पर एक देशी बम फेंकते हुए देखा गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी को सीबीआई ने सोमवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के तोलोया गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि उसे रामपुरहाट की एक अदालत में पेश किया गया और फिर छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में शामिल होने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया था। शेख की हत्या के बाद बोगतुई में लोगों के घरों पर कथित तौर पर बमबारी की गई थी, घरों के जलने से करीब दस लोगों की जलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा था। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली है।