फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर नौसेना ने जारी किया वीडियो, लिखा - हर काम देश के नाम

Wed, 16 Dec 2020 02:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिन्द महासागर में भारतीय नौसेना (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

आज विजय दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना ने भारतीय सैनिकों के शौर्य और वीरता को याद करते हुए एक वीडियो जारी किया है। नौसेना ने भारत के 1971 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों और हमलों को एक बार फिर याद किया है। इसके अलावा घातक ट्राइडेंट ऑपरेशन और पायथन ऑपरेशन की झलक दिखाई।वीडियो के अंत में लिखा है- 'हर काम देश के नाम।'

विज्ञापन






ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान ही पहली बार भारतीय नेवी ने एंटी-शिप मिसाइलों से कराची के नेवल हेडक्वार्टर पर बम बरसाने शुरू किए। इस ऑपरेशन में भारतीय नेवी के विद्युत क्लास की मिसाइल नाव आईएनएस निपट, आईएनएस निरघट और आईएनएस वीर शामिल थे।
 

ऑपरेशन ट्राइडेंट भारतीय नौसेना का सबसे सफल मिशन माना जाता है। भारतीय नौसेना की ताकत 58,000 सैनिकों से भी ज्यादा की है। आज विजय दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना ने इस वीडियो को जारी किया है और वीडियो के अंत में लिखा है- 'हर काम देश के नाम।'
विज्ञापन


साल 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीतने पर आज ही के दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन बांग्लादेश को दुनिया के मानचित्र पर जगह मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें