फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की पहल पर कई हाईकोर्ट भी बचा रहे कागज 

Sat, 05 Dec 2020 01:25 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की पहल पर पर्यावरण बचाव के लिए देश के कई हाईकोर्ट कागज बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया, हाईकोर्ट ने बड़े कानूनी शीट के बजाय ए4 के पन्ने पर याचिकाएं और हलफनामे स्वीकार करना शुरू कर दिया है। उसमें भी पन्ने की दोनों तरफ छपाई हो सकती है। 
विज्ञापन


सीजेआई एसए बोबडे पर्यावरण से जुड़ी अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया, सीजेआई ने कुछ जरूरी कदम उठाने की पहल की है। इससे हजारों पेड़ और बड़ी मात्रा में पानी बचाना संभव है। इस वर्ष पहली अप्रैल से शीर्ष कोर्ट ने न्यायिक आवेदनों के लिए ए4 कागज का इस्तेमाल शुरू किया है। इसमें दोनों तरफ लिखने की अनुमति है। इससे हर वर्ष करीब डेढ़ करोड़ ए4 पन्ने बचाए जा सकेंगे। शीर्ष कोर्ट की इस पहल का कलकत्ता, कर्नाटक, सिक्किम, त्रिपुरा और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी पालन शुरू किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें