कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ने कल जर्मनी में भाषण दिया और ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा जिससे हिंदुस्तान को कम से कम आंका जाए और एक तुच्छ देश के तौर पर दिखाया।
पात्रा ने कहा कि कल जिन विषयों पर अपने वक्तव्यों को रखने की कोशिश की वह विषय गंभीर हैं। उनपर हम आपसे स्पष्टीकरण चाहते हैं, आपसे जवाब चाहते हैं। कल आपने जिस मंच पर बात रखी वह कोई छोटा मंच नहीं था। वहां 23 देशों मौजूद थे। आपने आईएसएस को सही ठहराने का की कोशिश की उससे भयावह, निकृष्ट कुछ नहीं हो सकता है। भारतवर्ष क्या है और उसके अंदर किस पकार की शक्ति है उसे आप पहचान नहीं सकते हैं।
पात्रा ने कहा कि जर्मनी में राहुल का भाषण झूठ का पुलिंदा हैं। उनके तथ्य सत्य से परे हैं। महिलाओं के मुद्दे पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मोदी सरकार में सभी राज्यों के पास भोजन का अधिकार है।
संबित पात्रा ने राहुल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि 70 साल तक गांधी परिवार ने देश को विजन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल का दावा झूठ पर आधारित है। राहुल ने आईएसआईएस को सही ठहराया था। इसपर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'राहुल ने कल जिस अंतराष्ट्रीय मंच से आतंकवाद को सही ठहराने को जायज ठहराने की कोशिश की है उससे खराब कुछ नहीं हो सकता। ISIS को आपने सही ठहराया है, आपने अल्पसंख्यक समुदाय पर सवाल उठाए हैं। लोगों को बाहर रखना 21वीं सदी में बेहद खतरनाक है। अगर 21वीं सदी में आप लोगों को नजरिया नहीं देते हैं तो कोई और देगा।'