फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने बाढ़ राहत शिविर में सोते हुए तस्वीर साझा की, हुए ट्रोल

Thu, 23 Aug 2018 11:18 AM IST
भाषा, केरल
विज्ञापन
Alphons Kannanthanam
विज्ञापन
केरल में बाढ़ और वहां के हालात के बारे में लगातार सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर रहे केन्द्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम एक राहत शिविर में सोते हुए अपनी तस्वीर साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर मजाक बन गये हैं।
विज्ञापन


अल्फोंस ने कल एक ट्वीट किया, कल रात मैं चांगनाचेरी के एक राहत शिविर में सोया। ज्यादातार लोग अनिश्चित भविष्य को लेकर सो नहीं पाते। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह सहित कई लोगों को टैग भी किया था।

हालांकि, ट्विटर पर लोग यह तस्वीर साझा करने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनके पोस्ट के जवाब में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘जी, हम जानते हैं कि आप सो रहे हैं। लेकिन, चूंकि आप पोस्ट कर रहे हैं, तो ऐसे में आप जवाब भी दे सकते हैं?’’ 
विज्ञापन


एक अन्य कमेंट में लिखा गया है, सर वो तीसरी तस्वीर में आपकी एक आंख पूरी तरह बंद नहीं है। कृपया इसे मिटा दें, नहीं तो यह हमारे लिए बेइज्जती की बात होगी। लोग कहेंगे कि आप मोदीजी की तरह कैमरे की ओर देख रहे हैं, इसलिए कृपया इस तस्वीर को मिटा दें।
विज्ञापन


हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह तस्वीरें उनके निजी कर्मचारियों ने अपलोड की हैं, लेकिन सोशल मीडिया ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें