फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh: मुलायम की सेहत के बहाने राजनीति का सुखद पहलू सामने आया, हर दल का नेता कर रहा स्वस्थ होने की दुआ

सार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में दाखिल है। राजनीति में जबरदस्त वैचारिक मतभेद वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हो या कांग्रेस के नेता। जेडीयू के नीतीश कुमार हो आरजेडी के लालू प्रसाद यादव। हरियाणा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश चौटाला हो या मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। ऐसा कोई भी नेता नहीं है जो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए प्रार्थना नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालांकि यह वक्त तो तकलीफ का है लेकिन राजनीतिक लिहाज से यह तस्वीर बहुत सुखद है। पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जब से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हुई है तब से लेकर आज तक देश की राजनीति का ऐसा कोई भी बड़ा नेता या राजनैतिक दल नहीं है जो उनका हाल चाल ना ले रहा हो। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुलायम सिंह यादव का व्यक्तित्व ही है कि राजनैतिक दांवपेच में हारने और जीतने वाले सभी राजनीतक दलों के बड़े-बड़े नेता आज उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। राजनीति जानकार कहते हैं कि देश में इस वक्त जिस तरह पॉलीटिकल क्राइसिस बनी हुई है उस दौर में देश के कद्दावर नेता की सेहत का हाल-चाल लेना और अस्पताल पहुंचकर मिलना राजनीति की एक बड़ी सुखद तस्वीर बन रही है। 

विज्ञापन


 मुलायम सिंह यादव का कुनबा, अखिलेश-शिवपाल से डिंपल-अपर्णा तक, जानें परिवार में और कौन-कौन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में दाखिल है। राजनीति में जबरदस्त वैचारिक मतभेद वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हो या कांग्रेस के नेता। जेडीयू के नीतीश कुमार हो आरजेडी के लालू प्रसाद यादव। हरियाणा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश चौटाला हो या मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। ऐसा कोई भी नेता नहीं है जो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए प्रार्थना नहीं कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की खराब सेहत की जानकारी पाकर सबसे पहले उनके बेटे अखिलेश यादव को फोन किया और उनसे उनकी सेहत के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से टेलीफोन पर मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनको भरोसा दिलाया कि इस तकलीफ की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम सिंह यादव की बेहतर सेहत के लिए कामना की और कहा कि वह इस पीड़ा के दौर में उनके साथ खड़े हैं। मुलायम सिंह यादव से मिलने वालों में वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद  यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता और जनता दल (यू) के प्रधान महासचिव प्रवक्ता केसी त्यागी, किरणमय नंदा समेत कई बड़े नेता गुरुवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंचे।

मुलायम के स्वास्थ्य में और गिरावट: किडनी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, ब्रजेश पाठक हाल जानने पहुंचे मेदांता
उत्तर प्रदेश के सिर्फ एक बड़े नेताओं ने ही नहीं बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। खट्टर अस्पताल में बड़ी देर तक रुके रहे और अखिलेश यादव का भरोसा दिलाया कि वह इस घड़ी में उनके साथ खड़े हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। इससे पहले अस्पताल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। लालू यादव तेजस्वी यादव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मेदांता में मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे थे। हरियाणा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


राजनैतिक विश्लेषक जीडी शुक्ला कहते हैं कि यह मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक कद ही है कि कभी उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले और इस वक्त केंद्र में मंत्री सिंह बघेल समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। शुक्ला कहते हैं कि इस वक्त जिस तरीके की राजनीति हो रही है उसमें प्रमुख विपक्षी नेता किस सेहत के लिए दुआएं करना राजनीतिक लिहाज से बहुत सुखद पहलू है। वो कहते हैं कि सदन के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल मुलायम सिंह यादव अपनी पीढ़ी के ऐसे नेता है जो विरोध में रहने के बाद भी सभी नेताओं को एक साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उनका कहना है कि यही वजह है कि आज जब मुलायम सिंह अस्पताल में दाखिल है तो उनके चाहने वालों का हुजूम गुड़गांव की सड़कों से लेकर अस्पताल परिसर में दिख रहा है।

मुलायम सिंह यादव की देखरेख के लिए उनका पूरा परिवार इस वक्त गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौजूद है। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव, उनके भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव, मुलायम के छोटे भाई शिवपाल यादव और भतीजे धर्मेंद्र यादव समेत पूरा यादव परिवार मेदांता अस्पताल में मौजूद है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं इस बात की भी हो रही है कि मुलायम सिंह की बीमारी के बहाने ही पूरा परिवार एकजुट हुआ है। संभव है कि राजनीतिक गलियारों में भी यह एकजुटता आने वाले दिनों में दिखती रहेगी। मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में देखने गए एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जिस तरीके से अखिलेश यादव शिवपाल यादव रामगोपाल यादव और अन्य पारिवारिक व्यक्तियों में आपसी नज़दीकियां इस दौरान बढ़ी हैं, वह आने वाले दिनों में राजनीति के लिहाज से सुखद भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें