फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, स्वामी ने जाहिर की खुशी

Fri, 21 Jul 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में अटके हुए अयोध्या विवाद पर जल्द ही सुनवाई शुरू हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद एक महीने के अंदर सुनवाई की बात कही है। 7 साल से लंबित केस पर कोर्ट केस की लिस्टिंग करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

  Supreme Court decides to list the Ram Janmabhoomi-Babri Masjid matter as soon as possible, on a petition by Subramanian Swamy. pic.twitter.com/6aMEyyCLJp — ANI (@ANI_news) July 21, 2017
कोर्ट की ओर से रामजन्मभूमि मुद्दे पर जल्द सुनवाई की कही जाने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, श्री राम! आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मैंने राम मंदिर केस के मुद्दे पर पत्र दिया, उन्होंने कहा है कि हम इस पर जल्द ही सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

  JAI SRI RAM!Today in CJI SC court I gave CJI a letter from SC allowing to join the Ram Temple case. CJI said: " Yes now we will list soon" — Subramanian Swamy (@Swamy39) July 21, 2017
हाल ही में कोर्ट ने मामले की जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया था। कोर्ट की ओर से ऐसे रुख अपनाए जाने पर सुब्रमण्यम ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो लोग मामले  को अदालत में लटकाना चाहते हैं ये उनकी कामयाबी है।

इससे पहले कोर्ट दोनों पक्षों को कहा था कि बातचीत से ये विवाद सुलझे तो अच्छा है। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जज भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से फिर अपनी याचिका पर कार्यवाही की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें