कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है
- फोटो : ANI
एक नवंबर को कर्नाटक अपना स्थापना दिवस मना रहा है। एक नवंबर 1956 को यह अलग राज्य बना था। पहले इसका नाम स्टेट ऑफ मैसूर था। जिसे 1973 में बदलकर कर्नाटक किया गया। एक तरफ जहां राज्य में स्थापना दिवस पर खुशियां मनाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन हो रहा है।
कलबुर्गी में प्रत्येक कल्याण कर्नाटका होराता समिति विरोध प्रदर्शन कर रही है। समिति उत्तरी कर्नाटक को अलग राज्य घोषित करने की मांग कर रही है। उनका आरोप है कि कलबुर्गी, यादगीर, बिदार, कोप्पल, बेल्लारी और रायचूड़ अल्पविकसित जिले हैं।