फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'बहुत पार्टियां हैं, लेकिन भाजपा...', कारगिल युद्ध के हीरो रहे पूर्व एयर कमांडर BJP में शामिल

Mon, 04 Mar 2024 10:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मीडिया से बात करते हुए दिलीप पटनायक ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो लोगों को ज्यादा अवसर प्रदान करेगी। बहुत सारी पार्टियां हैं, लेकिन भाजपा में राष्ट्रवादी उत्साह देखने को मिलता है।
विज्ञापन
दिलीप पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में पूर्व एयर कमांडर और कारगिल युद्ध के अनुभवी एयर मार्शल दिलीप पटनायक रविवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


भाजपा ने लोगों को अवसर दिया: दिलीप पटनायक
मीडिया से बात करते हुए दिलीप पटनायक ने कहा, "भारतीय वायु सेना के सदस्य के तौर पर मैंने 40 वर्षों तक इस देश की सेवा की है। भाजपा वह पार्टी है जो लोगों को ज्यादा अवसर प्रदान करेगी। बहुत सारी पार्टियां हैं, लेकिन मैंने भाजपा में राष्ट्रवादी उत्साह देखा है।"


उन्होंने आगे कहा, "मैंने पांच से छह प्रधानमंत्रियों और उनके शासन को देखा है। मैंने 2014 से 2022 तक काफी कुछ चीजों में बदलाव देखा है। मुझे विश्वास है कि यही एकमात्र पार्टी है जो हमारे देश को आगे रखेगी।" बता दें कि उनके अलावा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हृषिकेश पांडा और पांच बार के विधायक अरबिंद धाली भी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें