फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने के पाक के विचार पर पुरी ने कहा, इससे निपटने के लिए कदम उठाएंगे

Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
विज्ञापन

पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए अपना हवाईक्षेत्र बंद करने की बात कहे जाने के मद्देनजर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली इस तरह का अनुभव हाल में भी देख चुकी है तथा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए प्रणालियां स्थापित की जाएंगी और कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने हालांकि कहा कि वह इस संबंध में घटनाक्रमों को लेकर आशंकित नहीं होना चाहते।

पुरी की टिप्पणी तब आई जब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि अनुकूल समय पर भारत के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद करने का आदेश दिया जा सकता है।

उड्डयन मंत्री ने नई दिल्ली में कहा, "हर देश अपने खुद के कदम उठाएगा... हमने हाल में भी इस तरह का अनुभव देखा है और हम मुद्दों तथा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रणालियां लगाएंगे तथा कदम उठाएंगे।" 
विज्ञापन


पाकिस्तान कराची हवाई क्षेत्र में 28 से 31 अगस्त तक पहले ही तीन उड़ान मार्गों को बंद कर चुका है। हालांकि इससे भारतीय एअरलाइन कंपनियों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

इस्लामाबाद ने बुधवार को कहा था कि वह भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहा है।

नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यशाला के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने यह भी कहा, "मैं विभिन्न टिप्पणीकारों, लोगों, आदि की तरफ से आ रहे बयानों को देख रहा हूं। मैं आपको कुल मिलाकर यह बता सकता हूं कि मैं और सचिव इन मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। हम घटनाक्रमों का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहते और ऐसा करना सही नहीं होगा।" 

गत 26 फरवरी को बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था।

इसने अपना हवाई क्षेत्र 16 जुलाई को खोला था और तब तक एअर इंडिया को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा था कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है और इस तरह का कोई भी कदम विचार-विमर्श के जरिए प्रत्येक पहलू को देखकर किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें