फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया : अमित शाह

Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गांधीनगर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया। शाह ने राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व के तहत देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने में नहीं हिचका है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को खुश करने के लिए फैसले नहीं लेते। वह लोगों की भलाई के लिए फैसले लेते हैं। और उनके पास ऐसे फैसले लेने के लिए राजनीतिक कीमत चुकाने का साहस है। अतीत में किसी ने नहीं सोचा था कि एक भारतीय नेता दुनिया का नेतृत्व करेगा। 

उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के एयर स्ट्राइक के साथ भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपने संबोधन में पीडीपीयू प्रमुख एवं उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शाह की सराहना की और उन्हें हमारे युग का लौह पुरूष करार दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें