फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है पृथ्वी दिवस, गूगल ने बनाया जागरुकता के लिए शानदार डूडल

Sat, 22 Apr 2017 10:55 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
गूगल का डूडल
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर गूगल की डूडल टीम ने इससे जुड़ा काफी खूबसूरत स्लाइडशो तैयार किया है। इस स्लाइडशो को बच्चों की बुक के एनिमेटेड तस्वीरों से तैयार किया है। इस स्लाइडशो में पृथ्वी दिवस पर एक कहानी के माध्यम से दर्शकों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 140 साल पहले खेला गया था 1st टेस्ट क्रिकेट मैच, गूगल ने बनाया ये खास डूडल

इसमें एक लोमड़ी की कहानी है जो सपना देख रही होता है। ये सपना खुशनुमा नहीं बल्कि काफी भयानक होता है। लोमड़ी प्रदूषित महासागरों और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को सपने में देख रही होती है। जगने पर वो और उसके दोस्त पर्यावरण की रक्षा और उसके विकास में लग जाते हैं। 

गूगल ने ट्वीट भी किया है- Happy #EarthDay2017! See what happens when a 🦊+🐱+🐸 take action to help our 🌍. #GoogleDoodle → https://t.co/Zmg1ze4aPU pic.twitter.com/xPs0Th43Xv — Google Doodles (@GoogleDoodles) April 21, 2017
विज्ञापन



इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक अमेरिका के वैज्ञानिक '' मार्च फॉर साइंस '' नाम से एक विरोध मार्च की योजना बना रहे हैं, जिसे पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक वैश्विक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। भारत में ये साइंस मार्च कोयंबटूर और हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने दी महिला दिवस की बधाई, गूगल ने डिजाइन किया डूडल

आपको बता दें कि पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने 1970 में की थी। अब इसे 22 अप्रैल को 192 से ज्यादा देशों में हर साल मनाया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें