फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Post: केंद्र में पद की पेशकश पर सुप्रिया सुले ने दी सफाई, जानें कांग्रेस को लेकर क्या कहा

Wed, 16 Aug 2023 01:21 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी ने भी मुझे कुछ भी ऑफर नहीं किया है और न ही मुझसे कोई बातचीत की है...आपको उनसे (महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं) से पूछना चाहिए कि वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। मुझे पता नहीं है।
विज्ञापन
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री और बागी एनसीपी नेता अजित पवार ने शरद पवार को केंद्रीय मंत्री बनाने की पेशकश की है। अजित पवार का यह बयान दोनों नेताओं की पिछले दिनों हुई 'गुप्त' मीटिंग के बाद आया है। वहीं, भाजपा की ओर से कैबिनेट पद की पेशकश किए जाने पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने सफाई दी है।

विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने कहा, "किसी ने भी मुझे कुछ भी ऑफर नहीं किया है और न ही मुझसे कोई बातचीत की है...आपको उनसे (महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं) से पूछना चाहिए कि वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। मुझे पता नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गौरव गोगोई जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हूं, लेकिन मैं महाराष्ट्र में उनके नेताओं के संपर्क में नहीं हूं।"
 

कांग्रस ने किया था दावा
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा करते हुए कहा था कि भाजपा ने अजित पवार के जरिए शरद पवार को बड़े ऑफर की पेशकश की है। एक अखबार में पृथ्वीराज चव्हाण के हवाले से दावा किया गया है कि भाजपा ने शरद पवार को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है। यही नहीं इसके अलावा शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने का भी ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन



 

एमवीए की बढ़ी चिंता
एमवीए की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने शरद पवार और अजित पवार के बीच बैठकों को परेशान करने वाला बताया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह उनकी पार्टी के लिए चिंता का विषय है। एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा है। पुणे में शरद पवार से अजित पवार की मुलाकात के बारे में पटोले ने कहा कि यह हमारे लिए चिंता का विषय है। हमें ऐसी गुप्त बैठकें स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा, हालांकि इस मामले पर कांग्रेस के शीर्ष नेता चर्चा करेंगे। विपक्षी गुट I.N.D.I.A भी इस पर चर्चा करेगा, इसलिए मेरे लिए इस पर आगे चर्चा करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर उस व्यक्ति से हाथ मिलाने का फैसला किया है, जो भाजपा से लड़ने को तैयार है। साथ ही उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज किया कि कांग्रेस शरद पवार को साथ लिए बिना लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है।

शरद पवार ने कही यह बात
इस बीच, मंगलवार को अपने गृहनगर बारामती में बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने अलग रास्ता अपनाया है, लेकिन एक बार उन्हें स्थिति का अहसास हो जाएगा, तो उनका रुख बदल सकता है। उन्होंने एक सभा में कहा कि चाहे वे अपना रुख बदलें या न बदलें, हम अपने रास्ते से नहीं हटेंगे। पवार ने कहा, मैंने महाराष्ट्र के मतदाताओं से किसी को वोट देने के लिए कहा है। अब, मैं उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को वोट देने के लिए नहीं कह सकता जिसका हमने हमेशा विरोध किया है। 

विज्ञापन


एमवीए में कोई भ्रम नहीं...
इससे पहले शरद पवार ने स्पष्ट किया था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ पुणे में हुई उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है। एमवीए एकजुट है। मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक का सफल आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें