फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: दिल्ली में भी मिला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति, भारत में अब इस स्वरूप के पांच केस

Sun, 05 Dec 2021 12:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Omicron Coronavirus Variant  found in Delhi Latest News in Hindi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। वह तंजानिया से लौटा था।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अब भारत में भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति दिल्ली में भी पाया गया है। इसी के साथ देश में कोरोना के इस वैरिएंट से पीड़ित लोगों की संख्या पांच हो गई है। बताया गया है कि पीड़ित व्यक्ति तंजानिया से लौटा था। 
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। वह तंजानिया से लौटा था। उन्होंने कहा कि विदेश से लौटे 17 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं और उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। जैन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए।

 जैन ने आगे कहा, "जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज एलएनजेपी में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया। फाइल रिपोर्ट कल आएगी।" 
विज्ञापन




भारत में इससे पहले कोरोना के चार केस मिल चुके हैं। इनमें से पहले दो केस कर्नाटक से सामने आए थे। जबकि शनिवार को एक केस गुजरात के जामनगर और एक मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें