फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla: 'आपने इतने साल शासन किया, अब आप ही सांसदों के अधिकार छीन रहे', कांग्रेस सांसदों पर बरसे ओम बिरला

Thu, 13 Feb 2025 12:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे। ओम बिरला ने उनसे नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की।
विज्ञापन
Om Birla - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'आपकी पार्टी ने देश में लंबे समय शासन किया है। अब आप ही नियोजित तरीके से हंगामा करके सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।' दरअसल, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसद अदाणी समूह से संबंधित एक खबर को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे।

विज्ञापन


क्या है मामला?
सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे। ओम बिरला ने उनसे नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, 'आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से गतिरोध करते हैं, यह अच्छी परंपरा नहीं है। आपने इतने साल शासन किया है, आप सदन में व्यवधान पैदा करना करते हैं।'

लोकसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
बिरला का कहना था, 'मैंने कहा है कि दोपहर 12 बजे विषय को रखने देंगे, लेकिन आप चर्चा नहीं चाहते। आप महत्वपूर्ण विषयों को सदन में नहीं लाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आप सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन


किस मुद्दे पर हंगामा?
विपक्षी सदस्यों ने जिस खबर को लेकर हंगामा किया, उसमें दावा किया गया है कि सरकार ने गुजरात में अदाणी समूह के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के लिए मार्ग प्रशस्त करने के मकसद से पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील दी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस कारोबारी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें