फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं सुनाई देगी देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी की दहाड़, गुवाहाटी चिड़ियाघर में हुई मौत

Sun, 16 Jul 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Oldest tigress in India, passed away at Assam State Zoo - फोटो : ani
विज्ञापन
असम के चिड़ियाघर से भारत की सबसे बुजुर्ग बाघिन के मरने की खबर है। इस मृत बाघिन का नाम स्वाती है। स्वाती 28 जनवरी, 1997 को पैदा हुई थी। इसकी मौत असम राज्य के गुवाहाटी चिड़ियाघर में हुई है। इसे भारत का सबसे बुजुर्ग बाघ माना जाता था।
विज्ञापन
Assam: Oldest tigress in India, Swati who was born on 28th January, 1997 passed away at Assam State Zoo in Guwahati pic.twitter.com/nOfkmwFG3Y — ANI (@ANI_news) 16 July 2017 गुवाहाटी चिड़ियाघर के डीएफओ तेजस मंसवैमी ने स्वाती के देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा वह देश की सबसे बुजुर्ग शेरनी थी। उसकी मृत्यु बुढ़ापे की वजह से हुई है। उन्होंने आगे कहा कि बाघ की जीने की औसत उम्र 21 साल और मानव की 100 साल है। 
She was oldest surviving tiger in India, she died of old age, 21 years for tiger means 100 years for human: Tezaz Manswamy, DFO Guwahati Zoo pic.twitter.com/EA9b0tfh2z — ANI (@ANI_news) 16 July 2017
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से स्वाती (बाघ) बीमारी और कमजोरी से लड़ रहा था। इसकी उम्र करीब 20 हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बाघों की औसतन उम्र 18-20 सालों तक ही होती है। और इसके साथ जंगलों में रहने वाले बाघों की उम्र में कमी भी आती है।  

बता दें कि इसके पहले कानपुर के चिड़ियाघर में देश का सबसे बुजुर्ग बाघ गुड्डू किलर था जिसकी मौत इसी साल जनवरी में हो गयी थी। बाघ गुड्डू किलर के मरने के बाद जानकारी के मुताबिक वन्य जीव विभाग ने दावा था कि गुवाहटी के चिड़ियाघर की स्वाती देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें