फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पुराने वायुसेना लड़ाकू ने पूरे किए 100 साल, वायुसेना प्रमुख ने दी बधाइयां

Tue, 28 Jul 2020 11:32 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइटर पायलट की उम्र हुई 100 साल - फोटो : ANI
विज्ञापन

रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का आज जन्मदिन है और ये इसलिए इतना खास है क्योंकि दलीप सिंह आज अपने जीवन के 100 साल पूरे कर चुके हैं और उन्हे सबसे पुराने जीवित आईएएफ फाइटर लड़ाकू की पदवी मिली है। सौ बरस पूरा करने पर वायुसेना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने उनका अभिवादन बढ़ाया।

विज्ञापन



दलीप सिंह मजीठिया, अगस्त 1947 में वायुसेना से रिटायर्ड हो गए थे और इसी समय भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। 

भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का उनके 100वें जन्मदिन पर अभिवादन बढ़ाया। अपने ट्वीट में आईएएफ ने बताया कि अगस्त 1947 में दलीप सिंह जी वायुसेना से रिटायर हो गए थे और उन्हें अब सबसे पुराने फाइटर लड़ाकू की पदवी मिली हुई है।
विज्ञापन







वायुसेना चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिवादन किया और 100 साल पूरा करने पर सभी योद्धाओं की तरफ से बहुत बधाई भी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें