फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olaf Scholz: जर्मन चांसलर ने दिल्ली में नुक्कड़ पर ली चाय की चुस्की; बेंगलुरु में RCB खिलाड़ियों से मिले

Mon, 27 Feb 2023 04:59 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह रविवार को बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे जहां RCB खिलाड़ियों से बात की। कर्नाटक जाने से पहले चांसलर ने सुबह दिल्ली में कुल्हड़ चाय की चुस्की ली।
विज्ञापन
जर्मन चांसलर ने दिल्ली में कुल्हड़ चाय की चुस्की ली। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दौरे पर आए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज रविवार को बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। शोल्ज ने यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के पुरुष और महिला खिलाड़ियों से करीब 15 मिनट तक बात की। 
विज्ञापन


चांसलर ने कहा कि जब खेलों की बात आती है तो क्रिकेट भारत का नंबर एक जुनून है। उन्होंने कहा, 'जर्मनी में क्रिकेट उतना लोकप्रिय नहीं है। हालांकि जर्मनी में 200,000 से अधिक भारतीय इस खेल को लोकप्रिय बना रहे हैं।'

जानी क्रिकेट की अहमियत 
शोल्ज ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) अधिकारियों से खेल और भारत के लिए क्रिकेट की अहमियत के बारे में जानकारी ली। एक अधिकारी ने कहा, 'वह यह समझना चाहते थे कि आरसीबी टीम, शहर के लिए क्या मायने रखती है।'
विज्ञापन


दिल्ली में कुल्हड़ चाय की चुस्की ली
कर्नाटक जाने से पहले जर्मन चांसलर ने सुबह दिल्ली में कुल्हड़ चाय की चुस्की ली। जर्मन दूतावास ने एक बयान में कहा, 'चाय के स्वादिष्ट कप के बिना आप भारत का अनुभव कैसे कर सकते हैं? हम चाणक्यपुरी के एक नुक्कड़ पर अपनी पसंदीदा चाय की दुकान पर ओलाफ शोल्ज को ले गए। आप सभी को जाना चाहिए! भारत का असली स्वाद।'

वर्क वीजा चाहने वाले भारतीय आईटी विशेषज्ञों की राह आसान करना चाहता है जर्मनी
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के लिए जर्मनी में कार्य वीजा प्राप्त करने का मार्ग आसान करना चाहती है।
स्कोल्ज ने रविवार को बेंगलुरु में भारत की सिलिकॉन वैली का दौरा करते हुए कहा कि हम वीजा जारी करने को आसान बनाना चाहते हैं। हम कानूनी आधुनिकीकरण के अलावा पूरी नौकरशाही प्रक्रिया का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं।" स्कोल्ज़ ने कहा कि योजना जर्मनी में आवश्यक कुशल श्रमिकों के लिए अपने परिवारों के साथ देश में आना आसान बनाने के लिए होगी।

जर्मन चांसलर के अनुसार, देश में सॉफ्टवेयर विकास की मांग को पूरा करने के लिए जर्मनी को कई कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि शुरू में यह संभव होना चाहिए कि लोग बिना किसी ठोस नौकरी के प्रस्ताव के जर्मनी पहुंचें। भाषा की आवश्यकताओं में ढील देने से जर्मनी को मांग वाले पेशेवरों के लिए एक अधिक आकर्षक गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी, जो अन्यथा अंग्रेजी बोलने वाले देशों में आकर्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पीएम से मिले थे 
बता दें, शोल्ज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में जर्मन चांसलर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें