फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petroleum: सी-हैवी शीरा से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन देंगी तेल कंपनियां, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कही यह बात

Sat, 30 Dec 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इथेनॉल आपूर्ति बढ़ाने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। प्रोत्साहन राशि पिछले इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) के खरीद मूल्य 49.41 रुपये प्रति लीटर के ऊपर दी जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियां आपूर्ति बढ़ाने के लिए सी-हैवी शीरे से बने इथेनॉल पर 6.87 रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन देंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल उत्पादन को अधिकतम करने और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 6.87 रुपये प्रति लीटर के प्रोत्साहन की घोषणा की है।

ये कंपनियां देंगी प्रोत्साहन

विज्ञापन

इथेनॉल आपूर्ति बढ़ाने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। प्रोत्साहन राशि पिछले इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) के खरीद मूल्य 49.41 रुपये प्रति लीटर के ऊपर दी जाएगी। प्रोत्साहन इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2022-23 के आवंटन/ खरीद आदेशों के विरुद्ध ईएसवाई 2023-24 में आपूर्ति की गई मात्रा पर लागू नहीं होगा।

पेट्रोल में 12 फीसदी तक मिलावट
जीवाश्म ईंधन की खपत और आयात निर्भरता में कटौती के लिए एक सरकारी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में तेल कंपनियां पेट्रोल में 12 फीसदी तक इथेनॉल मिला रही हैं। सरकार बी-हैवी श्रेणी के शीरा और जूस से बनने वाले इथेनॉल की कीमतें कुछ दिनों में तय करेगी। सरकार जूस या बी-हैवी इथेनॉल के मौजूदा संशोधित आवंटन के बदले सी-हैवी से अतिरिक्त इथेनॉल की पेशकश कर सकती है। सी-हैवी श्रेणी का शीरा चीनी कारखानों का एक उप-उत्पाद है। इथेनॉल उत्पादन के लिए इसका उपयोग हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है।

फैसला सराहनीय, और अधिक होना चाहिए प्रोत्साहन

विज्ञापन

इस्मा का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियों का फैसला सराहनीय है। यह प्रोत्साहन और अधिक होना चाहिए। इससे अनिश्चित समय में उद्योग को बेहतर ढंग से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें