दिल्ली-मथुरा रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन टूटने से यातायात बाधित हो गया है। रेलगाड़ियां पलवल, कोसी और मथुरा स्टेशनों पर रोकी गई हैं।
इस दौरान यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रबंधन की ओर से लाइन को सही कर फिर से ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल खराब मौसम और रेलवे की इस समस्या के चलते उन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो रोकी गई गाड़ियों में फंसे हैं।