फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: पीएम मोदी के लिए भोज में फ्रांस से मिले कई विशेष संकेत, 70 साल बाद लूवर म्यूजियम को इसके लिए चुना गया

Sat, 15 Jul 2023 01:12 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कला कृतियों में से कुछ लूवर म्यूजियम में स्थित है। आम तौर पर फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर म्यूजियम में काफी भीड़ होती है, लेकिन इस बार पीएम मोदी के भोज के लिए इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित भोज के दौरान कई विशेष संकेत मिले। अधिकारियों ने शनिवार को यह बात कही। सबसे पहली बात यह है कि पीएम मोदी के सम्मान में शुक्रवार को बैस्टिल दिवस के अवसर पर भोज लूवर म्यूजियम (Louvre Museum) में आयोजित किया गया। पिछली बार इस म्यूजियम में 1953 में महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भोज आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कला कृतियों में से कुछ लूवर म्यूजियम में स्थित है। आम तौर पर फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर इस म्यूजियम में काफी भीड़ होती है, लेकिन इस बार पीएम मोदी के भोज के लिए इसे बंद कर दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा, यहां तक कि मेनू के थ्रेड में भी भारत के तिरंगे का रंग था, जो फ्रांस के प्रोटोकॉल से हटकर है क्योंकि वे हमेशा फ्रांसीसी रंग ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि मेनू में विशेष रूप से तैयार किए गए शाकाहारी व्यंजन भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें