फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनावी प्रबंधन की कमान संभालेंगे यह केंद्रीय मंत्री, नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 15 Jul 2023 11:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। तोमर को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

   

संगठन के अनुभवी नेता तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ मैत्री संबंध रखने के लिए जाना जाता है। तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल ही में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। भाजपा शासित मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें