फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का ट्विटर अकाउंट हैक, फिर रेस्टोर

Thu, 15 Mar 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

रणनीतिक बिक्री की बाट जोह रही सरकारी कंपनी एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बृहस्पतिवार को तड़के हैकरों के निशाने पर आ गया। हालांकि इसे कुछ ही घंटों में इसे रेस्टोर कर दिया लेकिन तब तक हैकरों ने कम से कम ट्विटर पर तो एयर इंडिया की सभी उड़ानों को रद्द करा ही दिया। बताया जा रहा है कि यह किसी टर्किश हैकरों की करतूत है।

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस तथ्य को स्वीकार किया उनका आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट ञ्चएयरइंडिया को आधी रात के बाद हैक कर लिया था। इस पर कंपनी के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और ट्विटर के अधिकारियों से संपर्क साध कर आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कराया। अब माना जा रहा है कि सब कुछ जल्द की पहले की तरह हो जाएगा।

हालांकि जब तक एयर इंडिया सक्रिय होती तब तक हैकर्स ने उसके हैंडल से पोस्ट में लिखा --अंतिम क्षणों में महत्वपूर्ण घोषणा: हमारी सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। अब से हम टर्किश एयरलाइंस से उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन


इस पर कंपनी का कहना है कि उनकी सभी उड़ाने पूर्व निर्धारित शिड्यूल से ही चलेंगी। कहीं कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने यात्रियों से इस बहकावे में नहीं आने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर पर एयर इंडिया के 146000 फॉलोअर्स हैं।

पहले भी हो चुकी है ट्विटर हैंडल हैक करने की घटना
पिछले महीने ही पुड्डूचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी, राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता, अभिनेता अनुपम खेर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसमें भी किसी टर्किश समूह का ही हाथ बताया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें