गौरतलब है कि 70 वर्षीय क्लिंटन जोधपुर में मंगलवार को
फिसल गईं जिस कारण उनके दाएं हाथ की कलाई में काफी दर्द उठा था। इस दौरान निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने होटल पहुंचकर क्रेप बेंडेज बांधा। लेकिन बुधवार तड़के जब दर्द असहनीय हो गया, तो उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्सरे और सिटी स्कैन में हेयर लाइन
फ्रेक्चर होने की पुष्टि हुई। अमेरिका में क्लिंटन के डॉक्टरों की सलाह पर जांच रिपोर्टों को ऑनलाइन भेजा गया। साथ ही उनकी सलाह पर स्थानीय डॉक्टरों ने इलाज किया और हिलेरी को आराम करने की सलाह दी।
आपको बता दें कि रविवार 11 मार्च को हिलेरी
इंदौर पहुंची थीं। वह 11-13 मार्च तक भारत में ही रहीं। यह
हिलेरी की प्राइवेट यात्रा है। हिलेरी इंदौर में रात 8 बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंची थीं।इसके बाद वह महेश्वर के लिए रवाना हो गईं। वहां वह 10:23 बजे पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे रजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गईं। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (रिचर्ड होल्कर) ने किया। इसके बाद उन्हें रात्रि भोज दिया गया। उनके लिए खास तौर पर भारतीय, कॉन्टिनेंटल और नेपाली खाना बनाया गया। हिलेरी ने एक रात अहिल्या फोर्ट में ही गुजारी।
जानकारी के मुताबिक हिलेरी महेश्वर आखिर में जाने वाली थीं पर अमेरिकी नागरिकता प्राप्त रिचर्ड को अमेरिका जाना था। वह वहां के राज परिवार के आग्रह पर उनके स्टेट महेश्वर पहुंची थीं। आपको बता दें कि हिलेरी के रुकने के लिए सुरक्षा व्यवस्ता अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के पास ही रहेगी। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 16 लोग हैं। हिलेरी क्लिंटन राजस्थान के जोधपुर शहर पहुंच चुकी हैं। हिलेरी पहले उम्मैद भवन की यात्रा करेंगी। जोधपुर में स्थित उम्मैद भवन दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है।
आपको बता दें कि हिलेरी को यह फ्रेकचर मंगलवार को आया। उस दिन वह मध्यप्रदेश में मांडु स्थित जहान महल की सीढीयां उतरते वक्त दो बार फिसल गईं थी। इसके बाद वह बुधवार को जोधपुर पहुंची। उम्मैद भवन में ही डॉक्टरों द्वारा हिलेरी की प्राथमिक जांच की गई थी।