फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी याद रखें, वह देश के लिए काम कर रहे हैं संघ के लिए नहीं : राहुल गांधी

Fri, 08 Feb 2019 05:05 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन में राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने बताया कि वहां भाजपा राज में एक मंत्रालय बनाकर 800 करोड़ रुपये संघ के लोगों को दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि वह देश के लिए काम कर रहे हैं न कि संघ के लिए। राहुल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार मुश्किल में है। वह सवालों के जवाब से बचते हैं। इसके बाद नाटकीय अंदाज में माइक छोड़कर पीछे की ओर चलने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर ठहाके लगाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक विचारधारा कहती है कि देश सबका है और दूसरी कहती है कि यह केवल एक समुदाय का है। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद थे, स्पेस प्रोग्राम की नींव विक्रम साराभाई ने रखी, जो जैन थे। आर्थिक विकास पर मनमोहन सिंह की बात करनी पड़ेगी। जबकि अमित शाह कहते हैं कि ये देश सोने की चिड़िया है, यानी सोने का फायदा कुछ ही लोगों को मिलना चाहिए। 

चीन के सामने पीएम ने हाथ जोड़े

विदेश नीति पर राहुल ने कहा कि चीन के सामने मोदी जी ने हाथ जोड़े हैं। वह खुलकर बोल भी नहीं सकते। चीन ने दोकलम में नरेंद्र मोदी को टेस्ट किया। जिसके बाद चीन जाकर पीएम मोदी बिना किसी एजेंडा के बात करते हैं। चीन को भी पता लग गया कि मोदी की छाती 56 इंच क्या 4 इंच भी नहीं है। राहुल ने कहा, ‘देश के चौकीदार आज मुझसे गुस्सा हैं। वो कहते हैं कि आपने हमें बदनाम कर दिया, लेकिन हमने उन्हें बताया कि हम सिर्फ एक चौकीदार की बात करते हैं जो चोर है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें