फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: जहां सरकारी तंत्र नहीं पहुंच सका, वहां विधायक पुजारी करा रहे जांच, बांट रहे दवाएं

Sat, 29 May 2021 09:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवेश्वर

सार

महामारी काल में सिर्फ सरकार के भरोसे ही नहीं रहा जा सकता है। ओडिशा के दूरस्थ क्षेत्रों में जहां सरकारी अमला न जांच के लिए पहुंचा न दवा के लिए वहां विधायक रोहित पुजारी ने बड़ी मदद पहुंचाई है।
 
विज्ञापन
मोबाइल वैन के जरिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के इंतजाम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के विधायक रोहित पुजारी कोरोना काल में लोगों के लिए बड़े मददगार बनकर उभरे हैं। उन्होंने तमाम संसाधन झोंक दिए हैं कोरोना से बचाव के इंतजामों में। देश के अन्य राज्यों के विधायक भी उनकी तरह पहल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पुजारी भारी मात्रा में दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर और सौर ऊर्जा से संचालित टेस्टिंग वैन के माध्यम से महामारी काल में जनसेवा कर रहे हैं।  वे दूर दराज के उन क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं, जहां कोरोना की जांच के लिए संसाधन नहीं हैं। वहां उनके द्वारा मुफ्त में ऑक्सीमीटर बांटे जा रहे हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। इससे समय रहते कोरोना मरीजों की पहचान व उनके समुचित इलाज के प्रबंध करने में मदद मिल रही है। रोहित पुजारी दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने अपनी ओर से जनता की मदद के हाथ बढ़ा दिए हैं। विधायक और उनकी टीम सीधे गांव वालों तक पहुंचा दी है। 

फोन व नेट से वंचित ग्रामीणों की मदद
विधायक पुजारी ने मोबाइल वैन के जरिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के इंतजाम किए हैं। चूंकि ओडिशा के कई गांवों में लोगों के पास फोन व इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं, इसलिए उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। ओडिशा में कई गांव कोरोना की चपेट में हैं। वहां छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के जरिए कोरोना फैला। यही वजह थी कि अप्रैल के बाद से ओडिशा में कोरोना की स्थिति बेकाबू दिखने लगी। 
विज्ञापन


इन्हीं हालातों को देखकर विधायक पुजारी ने चिकित्सा सामग्री खुद खरीद कर लोगों में  बांटी। ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर  मास्क, सैनिटाइजर और सौर ऊर्जा से संचालित मोबाइल टेस्टिंग वाहनों को तैनात किया। जिला प्रशासन की मदद से वैन पर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात किए गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें