टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का देशप्रेम किसी से छिपा नहीं। भारतीय सेना उनका पहला प्यार था, लेकिन नियति ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। जी हां, शनिवार को गंभीर ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया, जब उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल को सेना में भर्ती होने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अभिनेता या क्रिकेटर नहीं! यह महिला असली हीरो है। इसलिए भारत को पितृभूमि नहीं मातृभूमि कहा जाता है! जय हिन्द।'
बता दें कि मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल साल 2019 में हुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। अब उनकी पत्नी ने सेना में भर्ती होकर पूरे देश का दिल जीत लिया है। ल शहीद मेजर ढौंडियाल कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। शहादत के समय उनकी पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने उनसे वादा किया था कि वो भी देश की सेवा करेंगी।