फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति मामले में नगर पालिका अफसर के ठिकानों पर छापा, जानें क्या-क्या मिला

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
जब्त किए गए नोट... - फोटो : ani
विज्ञापन

ओडिशा सतर्कता निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में शुक्रवार को कोरापुट जिले में सुनबेड़ा नगर पालिका के सहायक अभियंता मनोज कुमार पात्रा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, इस दौरान विजिलेंस की टीम ने मकानों और संपत्तियों समेत छह स्थानों की तलाशी ली।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम को सहायक अभियंता मनोज के पास भुवनेश्वर में एक तीन बीएचके फ्लैट, बरहामपुर में दो मंजिला इमारत, भुवनेश्वर में एक प्लॉट सहित पांच प्लॉट और बरहामपुर और कोरापुट में 2-2 प्लॉट के साथ एक चार पहिया, दो दोपहिया वाहन, 40 लाख रुपए से अधिक का बीमा और 14.5 लाख रुपए मिले हैं। अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ओडिशा सतर्कता निदेशालय की टीम विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर पांच डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों वाली भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की अलग-अलग टीमें ज्ञात स्थानों पर एक साथ तलाशी ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें