फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: उत्पीड़न के आरोप में VSSUT के दो प्रोफेसर निलंबित, महिला सहकर्मी और शोधार्थी से दुर्व्यवहार के आरोप

Fri, 15 Aug 2025 09:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के संबलपुर जिले में मौजूद वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने उत्पीड़न के आरोपों में दो प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया है। दोनों प्रोफेसरों पर अलग-अलग मामलों में महिला सहकर्मी और महिला शोधार्थी से दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर जिले में स्थित वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (VSSUT) प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दोनों शिक्षकों पर अलग-अलग मामलों में यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप हैं। दोनों से यूनिवर्सिटी की प्रबंधन समिति के सामने सफाई देने के लिए कहा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - DY Chandrachud: 'केवल फैसलों से नहीं, सुनने से भी होता है न्याय', स्वतंत्रता दिवस पर बोले पूर्व CJI चंद्रचूड़

अलग-अलग मामलों से जुड़े हैं दोनों आरोपी
पहले मामले में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभाग के एक प्रोफेसर पर महिला सहकर्मी से अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। वहीं, दूसरे मामले में गणित विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर महिला शोधार्थी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है।
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के सामने पेश नहीं हुए आरोपी
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को प्रबंधन बोर्ड के सामने अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद 13 अगस्त को दोनों को निलंबित कर दिया गया।

हालिया घटना से जुड़ी संवेदनशील पृष्ठभूमि
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ ही हफ्ते पहले एफएम (स्वायत्त) कॉलेज के इंटीग्रेटेड बीएड विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को भी यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित और गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में 14 जुलाई को एक महिला छात्रा ने कथित उत्पीड़न से आहत होकर आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे और राज मिलकर महाराष्ट्र में लड़ेंगे नगर निगम का चुनाव

विश्वविद्यालय का सख्त कार्रवाई का संदेश
इन घटनाओं ने राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें