फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'थानों में उचित व्यवहार पर पुलिसकर्मियों के लिए जल्द तैयार करेंगे SOP', हाईकोर्ट में बोली ओडिशा सरकार

Tue, 08 Oct 2024 06:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक (ओडिशा)

सार

Odisha: ओडिशा सरकार ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया कि राज्य का गृह विभाग जल्द ही थानों में उचित व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियो के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगा।
विज्ञापन
उड़ीसा उच्च न्यायालय। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया कि राज्य का गृह विभाग जल्द ही थानों में उचित व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियो के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दयाल गंगवार ने एक हलफनामे के जरिए उड़ीसा उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय ने इसके लिए आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


भरतपुर में पूरा मामला क्या हुआ था?
यह कदम भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस थान में हुई हालिया घटना का बाद उठाया गया है, जहां सेना के एक अधिकारी और उनकी महिला मित्र के साथ पुलिस कर्मचारियों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। यह घटना सितंबर के शुरुआत में हुई थी। सड़क पर झगड़े की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे सेना अधिकारी उनकी मित्री के साथ कथित मारपीट के बाद जनता में आक्रोश पैदा हो गया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर जताई। 



'थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किए जा रहे उपाय'
गंगवार ने अदालत से कहा कि राज्यभर के सभी पुलिस थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं और यह काम 15 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार दो नई वीडियो प्रबंधन प्रणालियों (वीएमएस) पर काम कर रही है, जिससे डीजीपी और सभी 32 जिला पुलिस पुलिस प्रमुख सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के कदमों पर जताया संतोष
उच्च न्यायालय ने सेना अधिकारी से जुड़े मामले में राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर संतोष जताया। मामले पर अगले महीने फिर सुनवाई होगी। इस बीच, राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया है। पुलिस की जांच को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है और मामले में शामिल पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें