फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने फिर किया शर्मसार, छात्राओं को मजदूर बनाकर अपने खेत में करवाया काम

Sat, 25 Nov 2017 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
टीचर ने तीन लड़कियों से करवाया खेतों में काम
विज्ञापन
ओडिशा के एक स्कूल का अजीब मामला सामने आया है, वहां की एक टीचर ने कथित रूप से तीन छात्राओं को अपने खेतों में काम पर लगा दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह मामला मयूरभंज के ठाकुरमुंड इलाके में मौजूद एक स्कूल का है।
विज्ञापन


जिन तीन लड़कियों से टीचर ने खेतों में काम करवाया था उनको बदले में प्रतिदिन के 100 रुपए भी दिए गए थे। अब मामले की जांच की जा रही है। ओडिशा का यह कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले जुलाई में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तब एक प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर संयुक्ता मांझी ने अपने स्टूडेन्ट्स से स्कूटी साफ करवाई थी। बाद में पता लगा था कि स्कूल प्रशासन की तरफ से कई बार उसे चेतावनी दी गई है, जिसके बाद भी वो बाज नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

 
उस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा ऑफिसर को आदेश दिया कि महिला टीचर को पद से बर्खास्त किया जाये।
  Odisha: Teacher at a school in Mayurbhanj's Thakurmunda, allegedly made 3 students work in her fields for 3 days and paid each of them Rs.100 per day. Inquiry initiated. pic.twitter.com/uVfuLinw6x — ANI (@ANI) November 25, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें