फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सहायक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर छात्रा के यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार; विश्विद्यालय ने किया निलंबित

Fri, 18 Jul 2025 02:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

इससे पहले बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले को लेकर पूरे राज्य में बवाल मचा हुआ है। लोगों में इसे लेकर काफी नाराजगी है। गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व में आठ विपक्षी दलों ने 12 घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया था। बंद बालासोर की फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज की छात्रा की आत्मदाह के विरोध में और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ बुलाया गया था।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में बालासोर के बाद अब संबलपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाने में 16 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी गोपीकांत सुना (32) को गिरफ्तार कर 17 जुलाई को अदालत में पेश किया गया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबलपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी बरगढ़ जिले के बुडेन थाना अंतर्गत दहिता गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

 
इस बीच विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशांत कुमार दास ने कहा कि एक छात्रा ने महिला पुलिस थाने में गोपीकांत सुना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई करते हुए हमने उसे निलंबित कर दिया है। आईसीसी सेल (शिकायत प्रकोष्ठ) के नाम और नंबर कॉलेज में छात्रों के लिए प्रदर्शित किए गए हैं। आईसीसी सेल का नेतृत्व एक महिला कर्मचारी कर रही है।

छात्रा के आत्मदाह करने की दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया था
इससे पहले ओडिशा के ही बालासोर में फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एक छात्रा के आत्मदाह करने की दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया था। आरोप है कि शिक्षक के उत्पीड़न के बाद छात्रा ने ऐसा कदम उठाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति गठित की थी। यूजीसी ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


पूरे राज्य में हड़कंप
दरअसल, फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज में एक 20 वर्षीय बीएड की छात्रा की आत्मदाह के बाद मौत ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था। छात्रा ने कॉलेज के शिक्षा विभाग के प्रमुख (एचओडी) समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न करने के विरोध में ये आत्मघाती कदम उठा लिया था। सूत्रों के अनुसार, छह महीने पहले आंतरिक शिकायत समिति को दी गई अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर उसे परेशान कर रहा है और उसकी बात न मानने पर उसका शैक्षणिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें