फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: 'मोस्ट वांटेड माओवादी सुकरु और चार अन्य ने किया आत्मसमर्पण', पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी

Tue, 24 Mar 2026 05:46 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मोस्ट वांटेड माओवादी सुकरु ने अपने चार साथियों के सामने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके सिर पर 55 लाख रुपये का इनाम था। ये सभी माओवादी कल औपचारिक समारोह में आत्मसमर्पण की घोषणा करेंगे। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मोस्ट वांटेड माओवादी सुकरु और चार अन्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वांछित माओवादी कमांडर सुकरु उर्फ कोषा सोढ़ी के सिर पर 55 लाख रुपये का इनाम था। उसने अपने चार साथियों और एक एके-47 राइफल के साथ कंधमाल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) संजीव पांडा ने पुष्टि की कि पांचों माओवादी अब पुलिस हिरासत में हैं। वे कल एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से अपने आत्मसमर्पण की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


सुकरु (49 वर्षीय) मलकानगिरी जिले के मूल निवासी हैं और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के राज्य समिति के सदस्य थे। वह ओडिशा में सबसे वरिष्ठ सक्रिय माओवादी कमांडर माने जाते थे। उन्होंने करीब 13 विद्रोहियों का एक छोटा समूह भी बनाया, जो खासतौर पर कंधमाल जिले में सक्रिय था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने ट्रांसजेंडर विधेयक का किया विरोध, राहुल गांधी बोले- यह सांविधानिक अधिकारों पर सीधा हमला

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में सुकरू सबसे बड़ी बाधा बन गए थे। इस साल जनवरी में उन्होंने कथित तौर पर अपने कनिष्ठ (जूनियर) अन्वेष की हत्या की थी, जो हथियार छोड़ना चाहता था। अन्वेष का शव जंगल में उनके साथियों शिला और जोगेश की मदद से दफना दिया गया था। 

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें