मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम मोहन चरण माझी (File Photo)
- फोटो : PTI
पुलिस ने ज्योतिरंजन से की पूछताछ
पुलिस ने ज्योतिरंजन से पूछा कि क्या छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डाला था या किसी ने उसे ज्वलनशील पदार्थ दिया। पुलिस ने बताया कि यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि छात्रा की मां का दावा है कि उनकी बेटी को किसी ने आग लगाई होगी। पुलिस ने अस्पताल में ज्योतिरंजन के डॉक्टरों से भी बात की।
ये भी पढ़ें:- Balasore Suicide Case: मृतक छात्रा के भाई ने दर्ज कराई साइबर उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस से मांगी सुरक्षा
पूछताछ के लिए बालासोर कॉलेज पहुंची पुलिस
इसी बीच, डीएसपी इमान कल्याण नायक के नेतृत्व में अपराध शाखा की एक टीम पूछताछ के लिए बालासोर के कॉलेज पहुंची। नायक ने बताया कि हमने बालासोर के सहदेवखुना पुलिस स्टेशन से मामला लिया है। हम जांच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।
ओडिशा छात्रा का आत्मदाह मामला
- फोटो : PTI
दो लोगों की पहले हीं हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि मामले में बालासोर पुलिस ने पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिक्षा विभाग के निलंबित प्रमुख समीरा कुमार साहू और कॉलेज के निलंबित प्राचार्य दिलीप घोष शामिल हैं। उन पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, उसका पीछा करने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं मामले में उच्च शिक्षा विभाग की एक तीन सदस्यीय समिति भी इस मामले की जांच कर रही है। समिति ने कॉलेज के प्राचार्य और आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
ये भी पढ़ें:- Tejas: स्वदेशी लड़ाकू विमान निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, तेजस मार्क-1ए के लिए एचएएल को मिली पहली विंग असेंबली
पांच लोगों पर साइबर उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
दूसरी तरफ, मृतक छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। भाई का कहना है कि ये लोग सोशल मीडिया पर परिवार और मृतक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे, जिससे परिवार को मानसिक परेशानी हुई। पुलिस ने इन लोगों पर साक्ष्य मिटाने, मानहानि और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं।