फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा पुलिस ने वीवीआईपी चुनाव प्रचार के लिए तैयार की सुरक्षा योजना

Tue, 12 Mar 2019 08:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ओडिशा पुलिस ने राज्य में चार चरणों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वास्ते प्रचार के लिए राज्य में आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एक पुख्ता सुरक्षा योजना तैयार की है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर पी शर्मा की अध्यक्षता में कटक में सोमवार को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में विशेष निदेशक आईबी अशोक वर्मा और आईजीपी, एसपीजी, वाई के जेठवा सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

शर्मा ने पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, डीआईजी, डीसीपी और एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये उन्हें निर्देश दिया कि प्रमुख राजनीतिज्ञों के रोडशो के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के चुनाव से पहले राज्य का दौरा करने की उम्मीद है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही गुप्तचर ब्यूरो, एसपीजी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेषज्ञों ने चुनाव प्रचार के दौरान हाई प्रोफाइल नेताओं को सुरक्षा खतरों से पुलिस को अवगत कराया।

केंद्र सरकार ने खतरे के अनुमान के तहत विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था श्रेणीबद्ध की है एवं उसका पैमाना तय किया है।  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षकों का एसपीजी अधिकारियों के साथ नजदीकी समन्वय होना चाहिए।

 

विज्ञापन

ओडिशा सीईओ ने चुनाव जागरुकता अभियान के लिए छह हस्तियों को चुना

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने आगामी राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन’ (एसवीईईपी) समिति के लिए छह हस्तियों के नाम चुने हैं।

जिन जानी-मानी हस्तियों को राज्य में मतदाताओं के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए चुना गया है उनमें धावक दुती चंद, पैरा एथलीट जयंती बेहेरा, पैरा शटलर प्रमोद भगत, गायक रितुराज मोहंती और सिने कलाकार शिवानी संगीता और स्वराज शामिल हैं।

ओडिशा के सीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ये हस्तियां युवाओं एवं नये मतदाताओं को चुनाव में अपना मताधिकार इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। कुमार ने सूची को मंजूरी के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया है।

(इनपुटः भाषा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें