फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जिंदा अभिनेत्री को दे दी श्रद्धांजलि, बाद में हुआ गलती का अहसास

Thu, 16 Jun 2016 11:18 AM IST
सुब्रत कुमार पति/भुवनेश्वर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बुधवार को ट्विटर पर जारी एक श्रद्धांजलि संदेश विवाद की वजह बन गया। पटनायक ने अस्पताल में दाखिल एक अभिनेत्री के निधन पर शोक संदेश ट्वीट किया जबकि अभिनेत्री के परिवार के मुताबिक वो अभी जीवित हैं और उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को गलती की जानकारी हुई तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। पटनायक ने बुधवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर ओडिया सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री मणिमाला देवी की मृत्यु पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति का संदेश ट्वीट किया।

मणिमाला देवी इन दिनों अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनके डॉक्टर नीरोज कुमार मिश्रा ने बीबीसी को बताया कि मणिमाला देवी का हालत गंभीर है और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मणिमाला देवी के बेटे शंकर घोष ने बताया कि उनकी मां जीवित हैं और उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर उडिया अभिनेत्री की मौत का कर दिया था ट्वीट

- फोटो : bbc
मणिमाला देवी ओडिया सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वे 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें से 14 को राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल हुआ है।   उन्होंने ओडिया फिल्म 'श्री लोकनाथ' से अपने करियर की शुरुआत की थी, ये पहली ओडिया फिल्म थी जिसे राष्ट्रपति से रजत पदक मिला था। कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें