फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: मोटर वाहन निरीक्षक के ठिकानों पर सतर्कता आयोग की छापेमारी; 31 प्लॉट-दो इमारतें और बैंक में 72 लाख मिले

Tue, 09 Jan 2024 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता विभाग द्वारा भुवनेश्वर शहर, खुर्दा, कटक और नयागढ़ में आरोपी अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी में भुवनेश्वर के प्रमुख स्थानों पर 10 बेनामी सहित इकतीस प्लॉट पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में सतर्कता विभाग ने एक मोटर वाहन निरीक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को विभाग ने अलग-अलग शहरों में आरोपी अधिकारी के खिलाफ छापा मारा। इस कार्रवाई में आरोपी अधिकारी के पास इकतीस प्लॉट, भुवनेश्वर में दो इमारतें और 72.80 लाख रुपये की बैंक जमा राशि के दस्तावेज बरामद हुए। 
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता विभाग द्वारा भुवनेश्वर शहर, खुर्दा, कटक और नयागढ़ में आरोपी अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी में भुवनेश्वर के प्रमुख स्थानों पर 10 बेनामी सहित इकतीस प्लॉट पाए गए। इन भूखंडों का पंजीकृत बिक्री  मूल्य लगभग 2.10 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक मूल्य बहुत अधिक होने की संभावना है। ऐसे में इन संपत्तियों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। 

इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी अधिकारी के पास एक दो मंजिला इमारत और एक मंजिला घर के दस्तावेज भी बरामद हुए। वहीं, 72.80 लाख रुपये की बैंक जमा राशि और 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोना और घरेलू सामान मिला। इसमें चार वाहनों का भी पता लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि गलत तरीके से अर्जित की गई इन संपत्तियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें