फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के मंत्री ने की सीएम पटनायक की भगवान जगन्नाथ से तुलना, विपक्ष ने की माफी की मांग

Mon, 03 Oct 2022 01:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भुवनेश्वर।

सार

मंत्री पी के देब ने एक बैठक के दौरान शुक्रवार को कहा था कि ओडिशा अब नवीन पटनायक के नाम से जाना जाता है, पहले यह भगवान जगन्नाथ के लिए जाना जाता था। 
 
विज्ञापन
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मंत्री पी के देब के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से कर विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य के उद्योग मंत्री पी के देब के इस बयान के कारण पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया है और विपक्षी दलों ने मंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, पी के देब ने बीजू जनता दल (बीजद) की एक बैठक के दौरान शुक्रवार को कहा था कि ओडिशा अब नवीन पटनायक के नाम से जाना जाता है, पहले यह भगवान जगन्नाथ के लिए जाना जाता था। 

मंत्री ने कहा, एक समय था जब लोग भगवान जगन्नाथ के कारण ओडिशा को जानते थे। लेकिन अब अगर आप कहते हैं कि आप ओडिशा से आते हैं, तो पूरे भारत में लोग तुरंत राज्य को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्थान के रूप में पहचान लेंगे। 
विज्ञापन


पी के देब की इस टिप्पणी की विभिन्न विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, यह 4.5 करोड़ ओड़िया और दुनिया भर के सभी हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें