एसआई सुभाश्री नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुए, तब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी कार से घर लौट रही थीं। साइंस पार्ट इलाके के पास एक एसयूवी में तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे।
राजधानी भुवनेश्वर में एसयूवी में सवार लोगों के एक समूह ने रात की ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रही पुलिसकर्मी का कथित तौर पर पीछा किया, उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया किया और तलवार से धमकाया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि महिला पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) द्वारा मुहैया कराए गए विवरण के आधार पर एसयूवी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला पुलिस थाने की एसआई सुभाश्री नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुए, तब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी कार से घर लौट रही थीं। साइंस पार्ट इलाके के पास एक एसयूवी में तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी कार का पीछा किया। वह रिजर्व पुलिस कार्यालय के बंद गेट पर जाने में कामयाब रही और अपनी कार रोक दी। तीनों आरोपी भी वहां पहुंच गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद एसयूवी में से एक व्यक्ति ने तलवार निकाली और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर कार्यालय के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसयूवी वहां से भाग गई।
डीसीपी ने कहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। चूंकि एसयूवी की पहचान कर ली गई है, इसलिए दोषियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, पुलिस शहर में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।