फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: महिला की जान पर भारी पड़ा बिना चावल के सब्जी बनाना! गुस्साए पति ने कर दी हत्या

Tue, 09 May 2023 10:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक लड़की और एक लड़का है। लड़की घरों में साफ-सफाई का काम करती है तो घटना के वक्त वह काम पर गई हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला ने खाने में चावल नहीं बनाए तो इसी बात से आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
घटना संबलपुर जिले के जामनकिरा पुलिस स्टेशन के नुआधी गांव की है। खबर के अनुसार, रविवार रात को 40 वर्षीय सनातन धरुआ अपने घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी पुष्पा धरुआ (35 वर्षीय) ने खाने में सब्जी बनाई हुई थी लेकिन चावल नहीं बनाए। बस इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए सनातन ने अपनी पत्नी पुष्पा की हत्या कर दी। 

दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक लड़की और एक लड़का है। लड़की घरों में साफ-सफाई का काम करती है तो घटना के वक्त वह काम पर गई हुई थी। वहीं लड़का अपने दोस्त के पास गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो उसने अपनी मां को जमीन पर मृत पड़े देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें